एलोवेरा- ध्रुतकुमारी

अनुच्छेद/पेरेग्राफ | शीर्षक/हैडिंग |
---|---|
१. | एलोवेरा(इंग्लिश)- ध्रुतकुमारी(हिंदी) -कुमार पाठू(गुजराती) |
२. | एलोवेरा में क्या होता है? |
३. | एलोवेरा जेल (रस) कैसे निकालते है? |
४. | एलोवेरा का जूस कैसे बनाते है? |
५. | एलोवेरा (धृतकुमारी) के फायदे. |
६. | एलोवेरा को किसे नहीं खाना चाहिए? |
एलोवेरा को आप घर के गमले में भी उगा सकते है। एलोवेरा पत्ते के रूप में होता है। उसके पत्ते सामान्य पते जैसे नहीं होता है। उसके पते बहुत गुद्देदार याने थीक होते है। उसके तीन भाग होते है। पहला सबसे ऊपर का हरे रंग का काटे वाला भाग होता है। दूसरा पीला रंग का जो टोक्सिन याने विषैला पदार्थ वाला होता है। अंतिम भाग जेल (अंदर का गाढा पदार्थ ) होता है।
एलोवेरा में क्या होता है?
एलोवेरा में ९५% पानी का भाग रहता है। बाकी के ५% में ऐसी मेनोन और एलो विरोज़ नाम के दो केमिकल होते है। जो हमारी इम्युनिटी सिस्टम (रोग प्रतिकारक शक्ति )को बढ़ाता है। इसमें विटामिन बी १२ काम्प्लेक्स, १८ एमिनो एसिड, फाइबर आदि होते है। इस में विटामिन ए, इ और सी, जिंक, मेग्नेसियम, सोडियम, क्रोमियम, लोहा, फोलिक एसिड,लोहा (आयरन), ताम्बा और कैल्शियम भी पाया जाता है। जो हमारे शरीर के लिए अत्यंत फायदेमंद है।
एलोवेरा जेल (रस) कैसे निकालते है?

Aloe vera gel. JPG, by Food Trails/ER and Jenny, Image compressed and resized, source is licensed under CC BY-SA 2.0
एलोवेरा के पौधे में से एक पान काटते है। उसका हरे रंग का काटे वाला भाग दोनों बाजू से निकाला जाता है। अब एलोवेरा जेल वाला भाग निकलता है। मगर अभी भी पिले रंग का विष वाला भाग होता है। इसलिये उसे पानी से धोया जाता है। पानी से धोने से पिले रंग का भाग निकल जाता है। अब खाने लायक जेल बाकी रहता है। जिसे औषध याने दवा के लिए उपयोग में लिया जाता है। इसे एलोवेरा जेल याने रस कहते है।
एलोवेरा का जूस कैसे बनाते है?

एलोवेरा का जेल जो की गाढ़ा होता है। इस जेल में पानी मिलाकर इसे मिक्षर में मिक्स करना है। इस से जो एलो वेरा जेल गाढ़ा होता है। मिक्षर में पानी के साथ घुमाने से ज्यूस बन जाता है।
एलोवेरा (घृतकुमारी ) के फायदे
***मधुमेह याने डायबिटीस याने शक्कर की बीमारी : एलोवेरा का रस ३/४ चमच रोज़ सुबह खाली पेट पीने से महुमेह/डायबिटीस अंकुश में रहता है। क्योकि वह शरीर के खून में रहे ग्लूकोस को कम करता है। जिस वजह से डायाबिटीस अंकुश में रहता है।
***मोटापा और वजन काम करनेवाला: आज की तनावपूर्ण ज़िन्दगी, शारीरिक प्रवृति का अभाव और गलत खानपान की वजह से मोटापा की समस्या युवाओ में बढती जाती है। इसका एलोवेरा रामबाण इलाज है। एलोवेरा में रहा फाइबर और उसका रेचक याने पेट की सफाई करने का गुण आंतरिक सफाई करता है। जिस के कारण वजन घटता है। मोटापा के इलाज के लिए रोज सुबह में २/३ चमच एलोवेरा जेल को गुनगुने पानी में डालकर पिए।
***बालो की समस्या खत्म करनेवाला: आज कल तनाव पूर्ण जीवन और गलत जीवन शैली याने लाइफ स्टाइल के कारण युवा में भी बालो समस्या बढ़ गयी है। कम उम्र मे बालो का सफ़ेद होना, बालो का जड़ना, बालो का रुखा हो जाना, बालो में डैंड्रफ की समस्या होना, यह सब आम हो गया है।
इस समस्याओ को दूर करने के लिए, एलोवेरा का सेवन हर सुबह खाली पेट २/३ चमच गुनगुने पानी के साथ लेना है। जब की बाहर एलोवेरा जूस को खोपरे के तेल के साथ उबाल के बालो में लगाना चाहिए। नहाने से एक घंटा पहले एलो वेरा जेल को बालो में लगाकर फिर नहाने से बाल मुलायम और चमकीले बनने लगते है। डैंड्रफ की समस्या भी खत्म हो जाती है।
***हृदय रोग में उपयोगी: एलोवेरा का जेल और ज्यूस शरीर की नसों और धमनी की सफाई करता है। रक्त की अंदर रही गन्दगी की सफाई करता है। नए रक्त सेल को बनाता है। जिससे रक्त का संचार बढ़ जाता है। रक्त की सफाई होने से ब्लॉकेज की समस्या दूर होती है। हृदय रोग की समस्या सुलझ जाती है।
***त्वचा की रक्षा करने वाला: एलोवेरा में त्वचा की नमी बढ़ने का गुण होता है। इसलिए इसका सेवन करने से त्वचा में चमक आती है। त्वचा सम्बंधित समस्या जैसी चेहरे पर झुरिया, त्वचा पर काले दाग,धब्बे, त्वचा का रूखापन, खिल, मुहासे, आँखों की चारोओर कालापन आदि को दूर करके त्वचा को चमकदार बनाता है।
***मुहासे (पिम्पल्स ), फोड़े फुंसी में असरकारक : चमड़ी की कोई भी बिमारी जैसे युवा को पिम्पल्स याने मुँह पर मुहासे, छोटे बच्चे को गरमी के दिनों में फोड़े, फुंसी और खुजली होती है। उस पर एलो वेरा जेल ऊपर से लगाने गायब हो जाते है।
***गेंगरिंग (शरीर के अंग का सडना) में रामबाण : गेंगरिंग एक खतरनाक बिमारी है। जिस में दर्दी का अंग सड़ने लगता है। इलोपथी में इसका कोई इलाज नहीं है। डॉक्टर उस सडे हुए हिस्से को काटने की ही सलाह देता है । मगर ऐसी खतरनाक बिमारी को ठीक करने की ताक़त सिर्फ एलोवेरा में ही है। मगर पुरा ईलाज कोई आयुर्वेद के निष्णात की देखरेख में होना चाहिए।
***इम्युनिटी बूस्टर याने रोग से रक्षा करने वाला : एलोवेरा का रस याने जेल का सेवन सुबह ३/४ चमच खाली पेट करने से शरीर की रोगो के सामने लड़ने की ताक़त बढ़ती है। इस जमाने में विपरीत खानपान और प्रदूषित वातावरण से लड़नेकी शक्ति प्रदान करता है। मानसिक शांति में भी सहायक होता है। इसलिए युवा में इम्युनिटी बूस्टर के नाम से प्रचलित है।
***कब्ज और पाइल्स का रामबाण इलाज: शरीर में पेट सम्बंधित कोई भी बिमारी हो तो सुबह खली पेट २० ग्राम एलोवेरा में शहद मिलकर पीने से गैस, बदहजमी, लूज़ मोशन, पेट का फूलना आदि बिमारी को जड़ से मिटाता है। इस तरह कब्ज की समस्या मिटने से पाइल्स को अपनेआप ही राहत मिलती है। पाचन की शक्ति को बढ़ने का भी काम करता है।
***पीलिया का रोग मिटाने वाला: आज की जीवन पद्धति से और खानपान के गलत प्रयोग से अक्सर लोगो का पेट की बिमारी हो जाती है। पेट की सफाई पूरी तरह नहीं होने से गैस, अपचन और बदहजमी हो जाती है। जिस के कारण लिवर में सूजन आ जाती है। कही बार पीलिया नामक रोग भी हो जाता है। इसके इलाज के लिए सुबह और शाम एलोवेरा जेल का सेवन करने से पीलिया रोग खत्म होजाता है।
***गठिया, जोड़ो का दर्द का अद्भुत इलाज: इस समय की सबसे पीड़ा दायक और बुजुर्गो को परेशान करनेवाला है। गठिये की बिमारी में दर्दी के हाथ, पैर के जोडो मे अकड़न और सूजन आ जाती है। ऐसा लगता है मानो जोड़ो में कोई सुई चुभो रहा हो। इस दर्दनाक बिमारी का इलाज एलोवेरा में है। इस बिमारी में एलोवेरा का उपयोग दो तरफा करना पड़ता है।
इसके इलाज के लिए रोज सुबह खाली पेट और रात को सोते समय दो चमच एलो वेरा का रस याने जेल का सेवन करना होता है। बाहरी रूप में, जोड़ो के भाग में जहा भी दर्द होता हो उस जगह पर एलोवेरा जेल याने रस को हल्दी में मिलाकर एलोवेरा के पान के साथ बाँध दे। १५ /२० दिन में दर्द से काफी राहत मिलेगी।
***नपुंसकता में असरदार: इस नपुसंकता के रोग की असर ऐसी होती है जिसे ज्यातर लोग छिपाते है। "न कही जाए और न सही जाए" वाली नपुंसता की बिमारी का इलाज एलोवेरा है। रोज सुबह एलोवेरा का रस याने जेल २/३ चमच खाली पेट पीने से धीरे धीरे यह समस्या दूर होती है।
***अल्सर या पेप्टिक अल्सर का इलाज: एलोवेरा शरीर के अंदर के धाव जैसे अल्सर पेप्टिक अल्सर को ठीक करता है। इसके लिए भी रोज़ सुबह एलोवेरा जेल के २/३ चमच खाली पेट लेने से बीमारी को ठीक करता है।
***रक्त की अशुद्धता साफ़ करनेवाला: रक्त में अम्लता याने अशुद्धि अनेक जटिल रोगो को जन्म देती है। जो मुश्किल से काबू में आते है। रक्त की अशुध्धिसे चर्म रोग जैसे फोड़े, फुंसी, दाद , खाज, खुजली के साथ सोरायसिस और एक्ज़िमा जैसी बड़ी बिमारी भी होती है। इन सब रोगो की एक दवा एलोवेरा है। सुबह खाली पेट और शाम को सोते समय लेने से रोग धीरे धीरे दूर हो जाता है।
इतने सारे फायदे होने के कारण ही एलोवेरा को आयुर्वेद में संजीवनी और चमत्कारी कहा गया है। इसलिए भारत के बाज़ार एलोवेरा शैम्पू, क्रीम, जेल और ज्यूस से भरे पड़े है। इसके औषधीय फायदे से लोग जागृत हो गए है। इसलिए एलोवेरा का बाजार बढ़ता ही जाता है।
एलोवेरा किसे नहीं खाना चाहिए?


*** Pregnant woman JPG, By Øyvind Holmstad, Image compressed and resized, Source licensed under CC BY-SA 4.0
***Seva Bharati under priviledged children.JPG, By Unspokentruth, Image compressed and resized, Source is licensed under CC BY-SA 3.0
हरेक चीज के फायदे और नुक्सान दोनों ही होते है। मगर अच्छी चीज़ के फायदे ज्यादा और नुकसान कम होते है। मगर इस नुकसान को समज ने की जरुरत है।
***एलो वेरा का प्रयोग गर्भवती महिला न करे। बालक के जन्म के बाद भीं न करे। क्योकि माँ के दूध के साथ नवजात शिशु के पेट में एलोवेरा जा सकता है। जो शिशु के लिए नुकसान कारक हो सकता है।
***१२ से १४ साल तक के बच्चो को एलोवेरा का सेवन वर्जित कहा गया है।
***महावारी याने पीरियड के दौरान महिलाओ को एलोवेरा का सेवन नहीं करना चाहीये। क्योकि एलो वेरा खून की गति को बढ़ाता है। जिससे महिलाओ में ज्यादा रक्त स्त्राव हो सकता है। जो शरीर में कमजोरी ला सकता है।
***जिसको लूज़ मोशन की समस्या हो उसे एलोवेरा नहीं सेवन करना है। क्योकि एलोवेरा पेट की सफाई करता है। इसलिए दस्त की समस्या बढ़ सकती है।
***एलोवेरा की अधिक मात्रा में सेवन करने से डायरिया की समस्या हो सकती है।
इस तरह एलोवेरा के फायदे के सामने नुकसान नहीं के बराबर है। इसलिए इसे आयुर्वेद में चमत्कारी कहा गया है।
जरुरी माहिती: इस एलोवेरा पोस्ट में दी गयी माहिती इंटरनेट से ली गयी है। इसमें दिए हुए सभी रोगो के उपचार किसी आयुर्वेदाचार्य की सलाह लेने के बाद ही करे।
आगे का पढ़े : १ सोंठ (सूखा अदरक) २.
PS. These images are taken from internet, no copyright intended from this page. If you are the owner of these pictures kindly e-mail us we will give you the due credit or delete it.
Please do not enter any spam link in the comment box. ConversionConversion EmoticonEmoticon